हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए आज, रविवार सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 12 मार्च को आएगा। मेयर पद के 4 उम्मीदवार और 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 4.11 लाख वोटर हैं, इनमें 2.18 लाख पुरुष, 1.92 लाख महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव के लिए 119 लोकेशन पर 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें 40 बूथ सेंसिटिव और 14 हाइपर सेंसिटिव हैं। सभी बूथ आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है। हर बूथ पर बिजली, पानी व शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी और DC डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि चुनाव वाले दिन सभी शराब ठेके बंद रहेंगे। सनौली रोड वाली पुरानी सब्जी मंडी भी बंद रहेगी। यह रविवार की बजाय सोमवार को लगेगी। फैक्ट्री-दुकानें और मॉल बंद रहेंगे
जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर 9 मार्च को होने वाले निगम चुनाव को लेकर शहरी क्षेत्र के सभी उद्योग, फैक्ट्री, मॉल, सिनेमा हॉल और दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान कर सकें। उक्त आदेशों की पालना के संयुक्त-आयुक्त नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, जीएम डीआईसी और श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वकील बार एसोसिएशन का आईकार्ड दिखाकर वोटिंग करेंगे
एक दिन पहले 7 फरवरी को जिला चुनाव अधिकारी की तरफ से पानीपत बार एसोसिएशन को पत्र लिखा गया। जिसमें उन्होंने लिखा कि वकील मतदान करते समय अपना आई कार्ड अवश्य साथ रखें, क्योंकि 28 फरवरी को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में वकीलों की अंगुलियों पर स्याही लगाई गई थी। ऐसे में मतदान केंद्र पर उनके साथ कोई विवाद न हो, इसके लिए वे बार की ओर से जारी अपना आई कार्ड दिखाकर मतदान करेंगे। बार एसोसिएशन को भेजे गए लेटर की कॉपी 2 मार्च को 9 निगम समेत 40 निकायों में वोटिंग हुई
इससे पहले 2 मार्च को 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग हुई थी। प्रदेश में 46.60% वोटिंग हुई। रोहतक में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में झड़प को छोड़कर लगभग सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक रहा था। गुरुग्राम और हिसार समेत 6 जिलों में EVM खराब होने की शिकायतें सामने आईं। हिसार में तो ढाई घंटे तक मतदान रुका रहा। कई स्थानों पर मशीनें बदलनी पड़ीं। फर्जी मतदान की घटनाएं भी सामने आईं। झज्जर के बेरी में 3 लोग फर्जी वोटिंग करते पकड़े गए, जबकि हिसार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पोलिंग बूथ की दीवार फांदकर भाग निकले। करनाल और गुरुग्राम में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें मिलती रहीं। हिसार में भाजपा नेताओं को बूथ में जाने से रोका गया। करनाल और कैथल में EVM के बटन और स्याही को लेकर विवाद हुए। ***************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा निकाय चुनाव में 46% वोटिंग, नतीजे 12 मार्च को:हिसार में फर्जी वोटर दीवार फांदकर भागे, गुरुग्राम में वोट काटने पर हंगामा हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। रोहतक में वोटिंग के दौरान कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार का भाई घायल हो गया। हिसार में फर्जी वोटर मतदान केंद्र की दीवार फांदकर भाग गया। गुरुग्राम में लोगों ने वोट कटने पर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर


