पानी की किल्लत: 3 वार्डों में आपूर्ति ठप

कोरबा| नगर निगम क्षेत्र के मुड़ापार समेत आसपास बस्तियों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल रहा है। इससे वार्डों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। शहर के रविशंकर जोन कार्यालय के सामने बनी पानी टंकी से पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति की जाती है। रंगो का त्योहार होली पर्व पर लोगों के घरों में पानी की खपत बढ़ जाती है। मगर निगम की ओर से पर्व से पहले ही मुड़ापार, चिमनीभट्‌ठा व रामनगर में पानी सप्लाई वार्ड के लोगों की जरूरत के हिसाब से नहीं किया जा रहा है। शाम को 15 मिनट से भी कम पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे वार्डवासियों की परेशानी बढ़ गई है। इन बस्तियों के लगभग 3500 आबादी पीने के पानी की सप्लाई चरमराने से प्रभावित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *