पानी की हौज में गिरने से बच्चे की मौत:इंदौर में घर के अंदर खेलने के दौरान हुआ हादसा; इकलौता बेटा था

इंदौर के आजाद नगर में दो साल के बच्चे का घर की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह घर के अंदर खेल रहा था। हौज का ढक्कन खुला होने के कारण वह उसमें गिर गया। करीब 5 मिनट तक जब बच्चा नजर नहीं आया, तो परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया। खोजते हुए, वे हौज के पास पहुंचे, जहां बच्चा पानी में गिरा हुआ मिला। उसके चाचा ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना देवनगर की है। यहां 2 वर्षीय गर्व, पुत्र गोविंद साहू, सोमवार रात पानी की हौज में डूब गया। परिवार ने बताया कि गर्व घर पर खेल रहा था, जब उसकी दादी किचन में काम करने चली गईं। इस दौरान गर्व सीढ़ियों के नीचे बनी हौज में जा गिरा। कुछ देर बाद उसके दादा पन्नालाल सीढ़ियों से नीचे आए, तो गर्व उन्हें नजर नहीं आया। खोजने पर वह हौज में पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गर्व के पिता एक फोटो कॉपी की दुकान पर काम करते हैं। गर्व उनका इकलौता बेटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि, घटना के समय मां किचन में थीं, जबकि पिता दुकान पर थे और दादा-दादी घर पर मौजूद थे। प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की मौत बाणगंगा इलाके में एक अन्य घटना में मनीष, पुत्र थॉमस निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी की सोमवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष रॉय बोट कंपनी में काम कर रहे थे, जहां अचानक गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *