पानी को लेकर 6 महीने से कर रहे तैयारी:6 किमी की लाइन बदली, 20MLD पानी बढ़ने से जल्दी भरेंगी टंकियां, वाटर एटीएम की भी प्लानिंग

गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने शहर में पानी की दिक्कत ना हो इसे लेकर प्लानिंग की है। ये प्लानिंग पिछले 6 महीने से की जा रही है। निगम की पूरी कोशिश है कि गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत का सामना ना करना पड़े और उन्हें आसानी से पानी उपलब्ध हो जाए। इसके लिए नगर निगम टैंकर चलाने के साथ ही शहर के प्याऊ को भी सुधारने का काम कर रही है और वॉटर एटीएम लगाने की भी प्लानिंग की जा रही है। इसके अलावा वार्डों में जहां पानी नहीं पहुंचता है उसका प्लान भी तैयार किया जा रहा है, ताकि वहां भी पानी उपलब्ध कराया जा सके। 6 महीने से कर रहे थे तैयारी: महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्ग‌व ने गर्मी में पानी की समस्या को लेकर बताया कि गर्मी में पानी के डिस्ट्रिब्यूशन को लेकर हर साल की तरह इस बार भी समय पर और बिना किसी परेशानी के पानी वितरित हो इसके लिए हम पिछले 6 महीने से तैयारी कर रहे थे, जिसमें विशेष रूप से जलूद से करीब 20 MLD पानी बढ़े। इसके लिए हमने पिछले दिनों दो दिन का शटडाउन किया था। इस दौरान कई सारे लीकेज ठीक किए गए जिससे 10 MLD पानी तो बढ़ गया है। 15 मार्च के बाद 10 MLD पानी और बढ़ जाएगा। हमने जलूद में 6 किमी की नई लाइन डाली है। ये लाइन बहुत पुरानी और खराब हो गई थी, जिसे बदला गया है। 20MLD पानी बढ़ने से टंकियां भरने में मिलेगी सुविधा
महापौर ने बताया कि 20MLD पानी बढ़ने से गर्मी में टंकियों को भरने में बहुत सुविधा होगी। इसके अलावा भी गर्मी में बोरिंग सुख जाते है, तो अलग परेशानी रहती है तो टैंकर व्यवस्था के माध्यम से भी पूरी तैयारी की है और ये 20 MLD पानी से बढ़ी राहत मिलेगी और जहां पानी नहीं पहुंचेगा वहां सभी जगह टैंकरों से पानी भेजा जाएगा। विभाग को निर्देश दिए है कि वार्ड अनुसार इसका प्लान तैयार करें कि कहां पानी नहीं पहुंचता है वे उसका प्रेजेंटेशन भी देंगे और अभी जहां-जहां दिक्कत आ रही वहां टैंकर शुरू करा दिए है। सामान्यत: 400 टैंकर तो लगते ही है। प्याऊ सुधारने को कहा, वॉटर एटीएम की भी प्लानिंग
महापौर ने बताया कि शहर में जहां-जहां पानी की प्याऊ है उन्हें गर्मी के पहले ठीक करने के लिए निर्देश दिए हैं। सारी प्याऊ बढ़िया सुविधाजनक रूप से ठीक हो जाए, सभी चालू हो जाए। इससे राहगिरों को भी साफ पानी मिल सकेगा। गर्मी में लोगों को रास्ते में पीने के पानी की समस्या नहीं आएगी। इसके अलावा वाटर एटीएम का प्रयास भी हम इस साल से करने वाले हैं। वाटर एटीएम में यदि कोई उसे लेता है तो हम उन्हें पानी उपलब्ध कराएंगे तो आरओ वाटर ट्रीट करके बहुत ही सामान्य 1 रुपए लीटर में पानी दे पाए तो हमें अच्छा लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *