पायलट बोले वक्फ बिल के खिलाफ कोर्ट जाएंगे:कांग्रेस संगठन में 50 फीसदी पद 51 साल तक के कार्यकर्ताओं से भरे जाएंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ बिल लाकर देश को तोड़ने का काम किया है, यह बिल सिर्फ और सिर्फ लोगों का देश के ऊपर ऐतिहासिक ऋण, अमेरिका की ओर से लाए गए टैरिफ बिल से ध्यान हटाने के लिए लाया गया है। सरकार ने संख्या बल के आधार बिल को पारित कर लिया। हम इसका विरोध कर रहे हैं। अब इसके खिलाफ न्याय पालिका का दरवाजा खट-खटाएंगे। देश में इसको लेकर कई जगह हिंसा हो रही है। हिंसा इसका समाधान नहीं है। सरकार धर्म के नाम पर इस तरह के बिल लाकर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। अमेरिका द्वारा लगाए टैरिफ से देश में आर्थिक संकट आ सकता है। यह बात सोमवार को कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन को लेकर कहा कि हमने प्रस्ताव लिया है कि देश में जो हालात हुए हैं उसका हम खुलकर विरोध करेंगे। वंचित वर्ग व किसानों को न्याय मिले उनके विरूद्ध दुर्भावना से कार्रवाई नहीं हो, इसके लिए पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। 2025 को हमने संगठन वर्ष भी घोषित किया है। नीचे से लेकर ऊपर तक संगठन तो मज़बूत किया जाएग। 2028 तक यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। कांग्रेस संगठन में 50 प्रतिशत पद 51 साल तक के कार्यर्ताओं से भरे जाएंगे। इस वर्ष बिहार के अलावा कहीं चुनाव नहीं हैं। हम आने वाले समय में राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ का चुनाव जीतेंगे और इसको ध्यान में रख संगठन को मज़बूत किया जा रहा है।सवाई माधोपुर में गत दिनों आए राहुल गांधी के सामने 2028 में पायलट को सीएम बनाये जाने की मांग एक पदाधिकारी द्वारा करने के मामले पर चुप्पी साधते हुए पायलट ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिलेगी वह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गत दिनों झलावाड़ में अपनी ही सरकार को घेरा है तो अब अंदाजा लगा सकते हो प्रदेश में पेयजल के क्या हालात है। इससे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह में भाग लेने के लिये अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर आये सचिन पायलट ने मंच से दिये संबोधन में भारत को विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र वाला देश बताते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारत के लोकतंत्र को उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है, लेकिन दुख इस बात का है कि आज संविधान की अवहेलना हो रही है। उन्होंने कहा कि जो देश शिक्षित नहीं है वो विकसित नहीं हो सकता है। इसलिए शिक्षा के महत्व को समझें और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। तारा चंद आकोदिया की पुस्तक का विमोचन किया समारोह के दौरान पायलट व पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने निवाई के पूर्व विधायक कमल बैरवा के ससुर व मध्यप्रदेश में बड़े प्रशानिक ओहदे पर रहे 86 वर्षीय तारा चंद आकोदिया द्वारा डॉ. अंबेडकर पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया। लेखक तारा चंद के दोहिते पार्षद विकास लोदी ने बताया कि यह पुस्तक सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर अतिथि के तौर पर बाबा भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) लखनऊ, उत्तरप्रदेश के पूर्व कुलाधिपति डॉ. प्रकाश बरतूनिया, पूर्व सांसद जोनापुरिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, कांग्रेस नेता सउद सउदी, एडवोकेट मूल चंद बैरवा आदि भी मौजूद थे। वाहन रैली निकली, सांसद भी आए: अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज सुबह जिला मुख्यालय पर बैरवा धर्मशाला से बड़ा कुआं, काफला बाजार, सुभाष बाजार, घंटाघर पहुंची। यहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयकारे लगाए। इस मौके पर सांसद हरीश चंद्र मीना भी आए और वाहन रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया। ब्लॉक स्तर पर होगी कांग्रेस की बैठके पायलट ने अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया कि संगठन को और मजबूत करने के लिए अब ब्लॉक स्तर बैठक होंगी। उसमें मै भी आऊंगा। नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *