पायल लुल्ला की एग्जीबिशन में दिखे रंगों के विविध आयाम:अहमदाबाद की आर्ट गैलेरी में लगी कलर इन मोशन थीम पर कलाकृतियां, टेक्सचर आर्ट ने किया प्रभावित

जयपुर की मशहूर आर्टिस्ट पायल लुल्ला ने अहमदाबाद के कनोरिया सेंटर फॉर आर्ट्स स्थित उर्मिला आर्ट गैलरी में अपनी सोलो आर्ट एग्जीबिशन आयोजित की। “कलर्स इन मोशन” थीम पर आधारित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 52 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया, जिसमें टेक्सचर आर्ट और एक्रेलिक ऑयल पेंटिंग्स शामिल थीं। प्रदर्शनी का उद्घाटन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) के प्रोडक्ट डिजाइनर प्रो. प्रवीणसिंह कुमार सोलंकी, सेप्ट यूनिवर्सिटी के प्रो. कनिष्क सुथार और इंटीरियर डिजाइनर नीरव शाह ने किया। पायल लुल्ला पिछले एक दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने देशभर में कई एग्जीबिशन में अपने रंगों से भावनाओं को जीवंत किया है। इस एग्जीबिशन में कला प्रेमियों को उनके विविधतापूर्ण रंगों के अनूठे प्रयोग देखने को मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *