पारस शर्मा को छत्तीसगढ़ PSC में 5वीं रैंक मिली:वर्तमान में तहसीलदार के पद पर पदस्थ, कुनकुरी के रहने वाले हैं

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी पारस शर्मा ने पांचवां स्थान (5th रैंक) प्राप्त किया है। वर्तमान में वे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, पारस शर्मा ने लिखित परीक्षा में पूरे राज्य में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए थे। हालांकि, साक्षात्कार में अपेक्षाकृत कम अंक मिलने के कारण वे अंतिम मेरिट सूची में पांचवें स्थान पर रहे। पारस शर्मा वर्तमान में बलरामपुर जिले के कुसमी-सामरी में तहसीलदार के रूप में कार्यरत हैं। उनका चयन इससे पहले पीएससी 2022 परीक्षा में भी हुआ था। पारस शर्मा के जीवन में कई व्यक्तिगत चुनौतियां रही हैं। उनके माता-पिता, हीरालाल शर्मा और पूर्णिमा शर्मा का लगभग 12 वर्ष पहले निधन हो गया था। माता-पिता को खोने के कुछ सालों बाद उनके छोटे भाई तापस शर्मा का भी निधन हो गया था। उनके पिता एक सरकारी स्कूल में पीटी शिक्षक थे। पिता की सेवा को आगे बढ़ाने के बजाय, पारस ने सिविल सेवा में जाने का संकल्प लिया। उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों का सामना करते हुए प्रशासनिक सेवा में अपनी जगह बनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *