पारा 2.5 डिग्री बढ़ा,सुबह हल्के बादल छाए:3 से 4 दिन ड्राई मौसम रहेगा,पारे में बढ़ोतरी के आसार

प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव कम होने के साथ अब तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो चुकी है। आज सीकर में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि आसमान में सुबह हल्के बादल छाए रहे। सीकर में आज न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को जिले में हल्का कोहरा छाया था। वहीं आज सुबह भी फतेहपुर सहित कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। फिलहाल प्रदेश में मौसम अगले तीन से चार दिन ड्राई रहने का अनुमान है। सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा रह सकता है। हालांकि मौसम ड्राई रहने पर तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 5 जनवरी से प्रदेश में एक हल्के वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। इसके असर से कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में 6 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको बता दें कि सीकर में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहने पर यहां सुबह और रात के समय तेज सर्दी जारी है। दोपहर में धूप में तेजी रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *