पारा 32.7 डिग्री, सात साल में फरवरी सबसे अधिक

भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर इस बार फरवरी माह ने मार्च-अप्रैल जैसी तपन का अहसास करा दिया है। गर्मी ने अब पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में शनिवार को 30 से अधिक शहरों का तापमान 30 डिग्री या इससे ऊपर रहा। श्रीगंगानगर जिले की बात करें तो यहां फरवरी माह की आखिरी तारीख ने बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम व अधिकतम तापमान पिछले दस दिन से सामान्य से 2-6 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *