कोरबा | मौसम का मिजाज अब गर्म होने लगा है। 2 दिनों में ही अधिकतम तापमान 5 डिग्री बढ़कर 33 के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 11 पर पहुंच गया। इसकी वजह से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। रात में अभी हल्की ठंड पड़ रही है मौसम विभाग के अनुसार आगे भी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसकी वजह से ठंड का असर कम होगा। मौसम बदलने से दोपहर में धूप चुभने लगी है । वनांचल क्षेत्रों में जरूर अभी भी ठंड बरकरार है, लेकिन मैदानी क्षेत्र में ठंड का असर कम हो गया है।


