पारिवारिक कलह से परेशान युवक ट्रेन की टक्कर से घायल:जिला अस्पताल में इलाज जारी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

झालावाड़ शहर में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आने से एक युवक घायल हो गया। ट्रेन के पायलट की सूझबूझ और इमरजेंसी ब्रेक लगाने से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। आरपीएफ चौकी के आईदान राम ने बताया कि यह घटना बीती रात करीब सवा 9 बजे छोटी रायपुर के नजदीक हुई। झालावाड़ आने वाली लोकल ट्रेन की पटरी पर एक युवक बैठा हुआ था। सामने से आ रही ट्रेन के पायलट ने उसे पटरी पर बैठे देखा और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आरपीएफ चौकी को सूचना दी। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन उसके सिर और हाथ में चोटें लगी हैं। समय रहते मिली मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। घायल युवक की पहचान सिरपोई गुजरान निवासी विष्णु मेघवाल (25) पुत्र प्रभुलाल के रूप में हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया था। आरपीएफ इस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिससे घटना के कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *