पारिस्थितिकी विकास समितियों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ

अलवर| सरिस्का टाइगर रिजर्व की अलवर बफर रेंज में वन विभाग द्वारा राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के तहत पारिस्थितिकी विकास समिति सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंजर रामजीलाल यादव ने की। इस प्रशिक्षण में सिरावास, प्रतापबंध एवं भाखेड़ा ग्रामों की ईडीसी समितियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और अन्य सदस्यों सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिला परियोजना समन्वयक लूणाराम गोदारा ने परियोजना के मूल उद्देश्यों और भविष्य की रूपरेखा के बारे में बताया। सूक्ष्म वित्त अधिकारी राजेश कुमार ने वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता पर जोर दिया। सामुदायिक विकास अधिकारी नवीन कुमार ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन की प्रक्रिया और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को समझाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *