471 करोड़ रुपए की लागत से बीकानेर रेलवे स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन कार्य तेजी से चल रहा है।आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय स्वरूप की तैयारी के बीच स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास स्थित पार्किंग व्यवस्था अव्यवस्था का शिकार हो गई है। करीब एक माह पूर्व पार्किंग का ठेका समाप्त हो गया,जिसके बाद रेल प्रशासन और ठेकेदार की ओर सेएक नोटिस चस्पा कर दिया गया आवश्यक सूचना:पार्किंग का ठेका समाप्त हो चुका है, कृपया अपना वाहन स्वयं की जिम्मेदारी पर खड़ा करें। हजारों दैनिक यात्रियों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बन गई है। स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं,जिनमें से बड़ी संख्या अपने वाहन पार्किंग में छोड़कर यात्रा पर जाती है। ऐसे में रेलवे द्वारा वाहनों की सुरक्षासे पल्ला झाड़ लेना जनहित के सवाल खड़े कर रहाहै। खास बात यह है कि यह क्षेत्र कोट गेट थाना इलाके में आता है, जहां पूर्व में वाहन चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। पहले तैनात होते थे रेलकर्मी सूत्रों के अनुसार पार्किंग का नया ठेका प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद धरातल पर व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। पिछले वर्षों में जब भी ठेका समाप्त हुआ और नए ठेकेदार के आने में विलंब हुआ, तब रेल प्रशासन ने अस्थायी तौर पर रेलकर्मियों को पार्किंग स्थल पर तैनात कर सुरक्षा सुनिश्चित की थी। इससे यात्रियों को भरोसा रहता था कि उनके वाहन सुरक्षित हैं।


