कवर्धा| रानी दुर्गावती चौक पर संचालित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। रोजाना सड़क किनारे मोटर साइकिलें खड़ी की जा रही हैं। इससे सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय स्थिति और भी बिगड़ जाती है। अभिभावकों व स्टाफ के वाहन सड़क पर खड़े रहने से जाम जैसी स्थिति बन जाती है।


