संगरूर| भारतीय जनता पार्टी स्पोर्टस सेल पंजाब के इंचार्ज कर्म लेहल द्वारा पार्टी वर्करों के साथ बैठक की गई। बैठक दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया। कर्म लेहल ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित वर्कर होते है जो दिन-रात मेहनत करके लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखते है। उन्होंने कहा एकजुट होकर काम करने से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। खेलों के साथ जुड़े नौजवानों को पार्टी की नीतियों और विकासमुखी सोच के साथ जोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया बैठक में फैसला लिया गया है कि बूथ स्तर पर मजबूती के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी और नौजवान वर्ग को अधिक से अधिक जिम्मेदारियां दी जाएंगी। मौके पर भाजपा मंडल महासचिव संजीव जिंदल लक्की, बलजीत कौर जीती, पूनम रानी, निर्भय सिंह छन्ना, कमल सेठ, अमनदीप सिंह उपस्थित थे।


