पार्टी में डांस कर रहे दूल्हे के चाचा की मौत:शादी की खुशियां मातम में बदली, डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक बताया

दी में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब डीजे पर डांस करते हुए दूल्हे के चाचा की अचानक मौत हो गई। घटना बुधवार रात लाखेरी रेलवे स्टेशन के पास एक गार्डन में हुई, जहां रिसेप्शन समारोह में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे और मेहमान डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे थे। मृतक कुछ समय पहले ही भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए थे। समारोह में शामिल मृतक के चचेरे भाई मुरली योगी ने बताया कि रामप्रताप जोगी (45) हाल ही में भारतीय सेना से रिटायर्ड होकर कोटा शिफ्ट हो गए थे। भतीजे कुंदन योगी की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन से लाखेरी स्टेशन आए हुए थे। बुधवार रात को रिसेप्शन समारोह डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान वे अचानक नीचे गिर पड़े और दोबारा नहीं उठे। तुरंत डीजे बंद करवाया और उनको संभाला, जब काफी देर तक होश नहीं आया, तो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आया साइलेंट हार्ट अटैक डॉक्टरों के अनुसार परिजन जब तक रामप्रताप को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई है। परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को बिना पोस्टमॉर्टम परिजनों को सौंप दिया। लाखेरी में इस तरह की तीसरी घटना लाखेरी में 15 दिन में हार्ट अटैक से मौत का यह तीसरा मामला है। एक अप्रैल को इंदरगढ़ बीजासन माताजी मेले में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से एक होमगार्ड की मौत हुई थी। इसी तरह बूंदी में 4 अप्रैल को 35 साल के एक कॉन्स्टेबल की भी ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ————— यह खबर भी पढ़ें- बूंदी में 35 साल के कॉन्स्टेबल की हार्टअटैक से मौत:सीने में दर्द होने पर अस्पताल पहुंचकर करवाई थी ईसीजी; इलाज के दौरान तोड़ा दम बूंदी में 35 साल के कॉन्स्टेबल की हार्टअटैक से मौत हो गई। कॉन्स्टेबल की गुरुवार रात को कंट्रोल रूम में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। इस पर वह खुद ही डॉक्टर को दिखाने अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने उनकी ईसीजी करने के साथ ही अन्य जांचें की और इलाज शुरू किया। देर रात इलाज के दौरान कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *