पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर 2.78 लाख की ठगी:घर बैठे नौकरी का दिया झांसा, अलग-अलग खातों में ट्रासफर कराई राशि

जोधपुर में एक युवक से वर्क फ्रॉम होम पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक को नौकरी का झांसा देकर ठग विभिन्न खातों में राशि ट्रांसफर करवाते रहे। बार-बार राशि देने और फिर भी नौकरी नहीं मिलने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ। सरदारपुरा थाने में इस्तगासे के जरिए दी रिपोर्ट में बीएम कॉलेज,सरदारपुरा निवासी लोकेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पास के रहेजकॉर्प के नाम की कम्पनी से एक टेलीग्राम लिंक एसएमएस के जरिये 22 मई 2025 को आया। जिसमें भेजने वाले ने उसे पार्ट टाईम जॉब के बारे में बताया कि आपको इस लिंक पर एक आईडी क्रिएट करनी है जिस पर आपको रोजाना एक दो घण्टे कार्य करना है। फिर उस लिंक को ऑपन करके एक आईडी क्रिएट की। आईडी सफलता पूर्वक क्रिएट हो गई। इसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। 2.78 लाख राशि ट्रांसफर कराई
इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में लोकेन्द्र सिंह के क्रेडिट कार्ड से 78,00/- रूपये, आईडीएफसी फस्ट बैंक लोकेन्द्र सिंह के खाते से आरोपी के खाते में राशि 10,000 रूपये ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग बैंकों में 14287, 10 हजार, 20 हजार, 55791, 49 हजार ,5 हजार, 34 हजार रुपए ट्रांसफर किए। ऐसे में कुल 276078 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद और राशि की डिमांड करने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *