पार्षद पर सफाई कार्य के दौरान तलवार से हमला:वार्ड के युवक पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पुलिस को शिकायत

झालावाड़ नगर परिषद के वार्ड 33 के पार्षद साजिद खान पर सफाई कार्य के दौरान एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया। पार्षद ने आरोप लगाया है कि वार्ड के ही एक युवक ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर तलवार से वार किया। इस मामले की शिकायत रविवार दोपहर कोतवाली पुलिस को दी गई है। पार्षद साजिद खान ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और लोकसेवक हैं। नगर परिषद आयुक्त के आदेश पर वार्डों में साफ-सफाई का कार्य चल रहा था। रविवार दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच, जब वह जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ अपने वार्ड में नाले की सफाई करवा रहे थे, तभी वार्ड का ही एक युवक साजिद वहां आया। युवक ने नाले की सफाई के काम में बाधा डाली और दूसरी ओर से सफाई करवाने को कहा। जब पार्षद ने उसे काम में रुकावट न डालने के लिए कहा, तो आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने पार्षद के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। पार्षद ने जब आरोपी को धक्का देकर हटाया, तो वह अपने घर गया और तलवार लेकर वापस आया। उसने पार्षद के सिर पर वार किया, लेकिन बचाव करने के कारण तलवार उनके दाहिने कंधे के पीछे लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पार्षद साजिद खान ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *