पाली अब नहीं रहेगा संभाग, भजनलाल सरकार का फैसला:कैबिनेट मीटिंग में निर्णय, विधायक बोले- कांग्रेस राज में मिले तोहफे को भाजपा ने छीना

भजनलाल सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय बने नए जिलों में से 9 जिलों और 3 संभागों को खत्म करने का फैसला लिया है। साथ ही पाली, सीकर, बांसवाड़ा संभाग भी खत्म कर दिए गए हैं। राज्य सरकार के निर्णय के बाद राजस्थान में 50 जिलों की संख्या घटकर 41 रह जाएगी। वहीं 10 संभाग की जगह 7 संभाग ही अस्तित्व में रहेंगे। भजनलाल सरकार के इस फैसले को लेकर पाली में नाराजगी भी देखने को मिली। कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने भी फैसले पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया है। कांग्रेस राज में जनता को मिले तोहफे को भजनलाल सरकार छीनने का काम किया है। ऐसे में अब पालीवासियों को फिर से अपने प्रशासनिक और पुलिस के कामों के लिए जोधपुर शहर जाना पड़ेगा। दरअसल, गहलोत राज में पाली को संभाग का दर्जा देने के बाद संभागीय आयुक्त, आईजी बैठने लगे थे। नगर परिषद को नगर निगम बनाया गया था। पाली को जोधपुर की तरह महानगर बनने की संभावना बढ़ गई थी। लेकिन भाजपा सरकार ने मंत्री लेवल की बैठक में फैसला लेकर 9 जिले और 3 संभाग खत्म कर दिए। सरकार के फैसले पर भाजपा नेताओं ने फिलहाल टिप्पणी से इनकार किया है। जबकि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रदेश और पाली का विकास नहीं चाहती। इसलिए पाली का संभाग का दर्जा हटा रही हैं। ऐसे में अब पाली वासियों को फिर से अपने कई तरह के प्रशासनिक और पुलिस लेवल के कामों के लिए जोधपुर के चक्कर काटने पड़ेंगे। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि सरकार के निर्णय के बाद नगर निगम का दर्जा हटाने को लेकर भी आशंका बढ़ गई है। सरकार ने अपने खर्चे बचाने के लिए जनता पर बोझ डालने का काम किया है। संभागीय आयुक्त, आईजी ऑफिस होंगे खत्म
बता दें कि पाली को संभाग का दर्जा मिलने के बाद यहां संभागीय आयुक्त का ऑफिस डाक बंगले में शुरू हुआ था। संभागीय आयुक्त के रूप में प्रतिभा सिंह, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के रूप में हरफूल सिंह यादव सहित पूरा स्टाफ बैठना शुरू हुआ था। आईजी ऑफिस भी पाली के टैगोर नगर में स्थापित किया गया। आईजी प्रदीप मोहन शर्मा बैठने लगे और पूरा ऑफिस स्टाफ लगाया गया। इसी तरह जलदाय विभाग सहित अन्य कई ऑफिसों में संभागीय स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति हुई। लेकिन पाली का संभाग खत्म करने से संभाग स्तर पर बैठाए गए अधिकारियों को अन्य स्थानों पर भेजा जा सकता है। कांग्रेस विधायक बोले- जनता के साथ किया छल
सरकार के इस फैसले को लेकर पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया है। कांग्रेस राज में जो संभाग बनाने का पाली की जनता को तोहफा दिया है उसे छीनने का काम किया है। ऐसे में अब पालीवासियों को फिर से अपने प्रशासनिक और पुलिस के कामों के लिए जोधपुर शहर के चक्कर काटने पड़ेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल
मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द का कहना है कि जनता के साथ कुठाराघात करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फैल हुई है। जिसके चलते उन्होंने ऐसा निर्णय लेकर जनता के साथ छल करने जैसा काम किया है। जनहित में सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए। ये भी पढ़ेंः-
गहलोत के बनाए 9 जिले-3 संभाग भजनलाल ने खत्म किए:21 महीने पहले बने थे; सरकार ने कहा- उपयोगिता नहीं थी, कांग्रेस बोली- फिर बनाएंगे कांग्रेस सरकार के वक्त बने नए जिलों में से 9 जिलों और 3 संभागों को भजनलाल सरकार ने कैंसिल कर दिया है। अशोक गहलोत ने मार्च 2023 में इन जिलों और संभागों को बनाने का ऐलान किया था।(पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *