पाली कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट:बोले- सभी स्टूडेंट को दूसरी कॉलेज में शिफ्ट करो

पाली कलेक्ट्रेट के बाहर बुधवार देर शाम को धापूबाई BSTCकॉलेज के स्टूडेंट धरने पर बैठ गए। उनके सहयोग में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे।
इस दौरान स्टूडेंट ने कॉलेज प्रबंधक के साथ चल रहे विवाद को लेकर कहा कि सभी स्टूडेंट को दूसरी कॉलेज में शिफ्ट किया जाए और कॉलेज की मान्यता रद्द की जाए। पुलिस-प्रशासन को जब उनके धरने के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। धरना देने की इजाजत नहीं होने के चलते रात को ही उन्हें हटाया गया। मामले में स्टूडेंट ने कहा कि गुरुवार को इजाजत लेकर फिर से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *