पाली शहर के सोजत रोड रास्ते पर बने विराट गुरु पावन धाम में बुधवार को जगद्गुरु, अध्यात्म योगी, गुरुदेव विजय शांतिसुरीश्वर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। जिसमें आचार्य जयानन्द सुरीश्वर,आचार्य चिदानन्द सूरीश्वर सहित अन्य संतों व साध्वी मंडल मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभु पार्श्वनाथ,देवी पद्मावती व माता सरस्वती की प्रतिमा प्रतिष्ठित कर विराट गुरु धाम में विराजमान की गई।
आयोजन समिति के मीडिया संयोजक रितेश छाजेड़ एवं अभिषेक श्रीश्रीमाल ने बताया कि विराट गुरु धाम में आचार्य भगवंतों एवं विधिकारक जसवंत जैन ने विधि विधान से सभी क्रियाओं को सम्पन्न करवाकर प्राण प्रतिष्ठा करवाई। गुरुवार सुबह सत्तरभेदी पूजा व महामांगलिक आयोजन के साथ तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होगा।
समिति के कमल तलेसरा एवं अभिषेक गुलेच्छा ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव में पाली, सोजत, जोधपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, रतलाम, मुम्बई, पूना, बेंगलोर, दुबई से श्रद्धालु आए। आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से बसों की व्यवस्था की गई। जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न ट्रस्टों, युवा व महिला मंडलों के पदाधिकारियों सहित श्री संघ सभा व देवका पेढ़ी के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर लाभार्थी परिवारों व अतिथियों का चरम मंगल विराट शान्ति निलय समकित सेवा समिति द्वारा बहुमान किया गया। आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक पूनम को विराट गुरु धाम में भक्ति कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन की व्यवस्था में प्रेरणा स्तोत्र साध्वी देशना श्रीजी, साध्वी चरम श्रीजी, साध्वी नियाग श्रीजी, साधिका प्राग्भा श्रीजी, साध्वी जाग्रति श्रीजी सहित समिति संयोजक विनय कोठारी, झूमरमल भंसाली, मनीष गुलेच्छा, हितेश कर्णावट, प्रमोद कोठारी, नवीन भंसाली, अभिषेक दुग्गड़, सुमित कवाड़, नरेश बोहरा, विशाल पोरवाल, अभिषेक गुलेच्छा, कमल तलेसरा, अमित मेहता, अरुण कोटेचा, यशवंत पारख, अभिषेक श्रीश्रीमाल, पुनीत मोहनोत, उत्तमचन्द मोदी, रितेश छाजेड़ व्यवस्था में जुटे रहे।


