पाली नाडी मोहल्ला डिस्पेंसरी में लगाएं डॉक्टर:हर दिन अलग-अलग डॉक्टर देंगे सेवाएं, डॉक्टर को हटाने के विरोध में किया था क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन

पाली शहर के नाडी मोहल्ला डिस्पेंसरी में डॉक्टर को हटाए जाने को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस पर अब डिस्पेंसरी में डॉक्टर लगा दिए गए है। खास बात यह है कि वीक में हर दिन अलग-अलग डॉक्टर डिस्पेंसरी में अपनी सेवाएं देगा।
पीएमओ ने जारी किया आदेश
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ कैलाश परिहार ने 24 दिसम्बर 2026 को एक आदेश जारी किया। जिसके तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाडी मोहल्ला में रविवार को डॉ विकास जैन सेवाएं देंगे। सोमवार को डॉ जसराज छीपा, मंगलवार को डॉ नरपत सिंह, बुधवार को डॉ प्रभा चारण, गुरुवर को डॉ बालाराम चौधरी, शुक्रवार को डॉ विकास कुल्हरी और शनिवार को डॉ हीरालाल बालोटिया अपनी सेवाएं देंगे।
यह है मामला
बता दे कि नाडी मोहल्ला डिस्पेंसरी के बाहर 24 फरवरी 2026 को पार्षद प्रतिनिधि मोहसीन खत्री के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धरना दिया था। उन्होंन डिस्पेंसरी में लगी डॉ शाहीन बानो को हटाए जाने का विरोध करते हुए उन्हें फिर से लगाने की मांग की थी। उन्होंने एसडीएम विमलेन्द्रसिंह राणावत को ज्ञापन दिया था और पीएमओ ने भी उन्हें जल्द डॉक्टर लगाने का आश्वासन दिया था तब जाकर वे धरने से उठे थे। यह भी पढ़े – पाली नाडी मोहल्ला डिस्पेंसरी में लगाएं डॉक्टर: हर दिन अलग-अलग डॉक्टर देंगे सेवाएं,
डॉक्टर को हटाने के विरोध में किया था क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *