पाली बांगड़ हॉस्पिटल अव्यवस्था पर नागरिकों ने किया प्रदर्शन:बोले– मेल नर्स कर रहे फीमेल पेसेंट की ईसीजी, सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

पाली में बांगड़ हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर शहरवासियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। नागरिकों ने लेटबाथ, व्हीलचेयर, सीसीटीवी, सफाई और सुरक्षा जैसी सुविधाओं की कमी बताते हुए जिला कलेक्टर को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और जल्द सुधार की मांग की। ज्ञापन में यह भी प्रमुख रूप से उठाया गया कि हॉस्पिटल में फीमेल पेशेंट की ईसीजी मेल नर्स द्वारा की जा रही है, जिससे महिला मरीजों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ईसीजी के लिए महिला नर्सिंगकर्मी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे सैकड़ों लोग मंगलवार को कर्मयोगी संगठन के संस्थापक गजेंद्र सिंह मंडली के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिक हाथों में पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल की मौजूदा स्थिति को लेकर नारेबाजी की गई और समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान खींचा गया। 10 सूत्रीय ज्ञापन में क्या मांगा गया प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बांगड़ हॉस्पिटल के लेटबाथ की तत्काल मरम्मत कराने, मरीजों के लिए पर्याप्त व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और लंबे समय से बंद सीसीटीवी कैमरों को चालू करने की मांग रखी। साथ ही सफाई व्यवस्था सुधारने, महिला पेशेंट की ईसीजी के लिए महिला नर्सिंगकर्मी लगाने और खराब पड़े एसी शीघ्र ठीक कराने की मांग शामिल रही। पेयजल, बैठने और सुरक्षा पर भी जोर ज्ञापन में हॉस्पिटल परिसर में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने, मरीजों और परिजनों के लिए बैठने की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग भी की गई। मरीजों और परिजनों को हो रही परेशानी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे इलाज में देरी होती है। सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रदर्शन में राजू राणा, अचलाराम, किसनदास, कुंदन सिंह, खेमाराम लोहार, प्रकाश नायक और सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *