पाली में अवैध धुलाई प्लांट पकड़ा:फैक्ट्रियों का रंगीन कपड़ा लाकर खेत में कर रहे थे धुलाई, अवैध होद बनाकर लगाई मशीनरी

पाली के सुमेरपुर में फैक्ट्रियों में तैयार कपड़े की अवैध धुलाई का गोरखधंधा अब गांवों तक पहुंच गया है। खेतों में ही रंगीन केमिकल पानी छोड़कर उपजाऊ जमीन खराब की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को प्रशासन ने दबिश दी, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी कपड़े के थान हटाकर फरार हो गए। फिलहाल कार्रवाई जारी है। पाली से लाकर खेत में धुल रहा था कपड़ा एसडीएम कालूराम कुम्हार ने बताया – तखतगढ़ थाना क्षेत्र के भाचूंदा गांव की सरहद में एक कृषि कुएं पर पाली से रंगीन कपड़ा लाकर अवैध धुलाई की जा रही थी। सूचना पर उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौके पर मिले 10 होद और मशीनरी टीम को खेत में करीब 10 होद और मशीनरी मिली। इन्हीं होदों में फैक्ट्री का कपड़ा धोया जाता था और रंगीन केमिकल पानी खेत में ही छोड़ा जा रहा था। मौके पर खेत में रंगीन पानी फैला मिला, जिससे जमीन खराब होने की आशंका है। मौके पर लगी मशीनों का बिजली कनेक्शन डिस्कॉम टीम को बुलाकर तुरंत कटवाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। उप तहसीलदार ने बताया – खेत मालिक की पहचान की जा रही है। होद तोड़ने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल पाली को भी दे दी गई है। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … पाली में सरकारी जमीन पर अवैध धुलाई प्लांट पकड़ा:टीम पहुंची तो भागे, कपड़े के थान-लोडिंग टेम्पो जब्त, 10 वाटर टैंक तोड़े पाली शहर के पूनायता एरिया में सोमवार रात प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मेगा टाउनशिप के पास सरकारी जमीन पर संचालित अवैध धुलाई प्लांट को पकड़ा। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *