पाली में अवैध शराब पकड़ने गई टीम पर हमला:पत्थरों से दो गाड़ियों में तोड़फोड़, इंस्पेक्टर के हाथ में फ्रैक्चर

पाली जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर आरोपियों के परिजनों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में आबकारी निरीक्षक घायल हो गए, जबकि टीम की दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। स्थिति बिगड़ने पर टीम को पीछे हटना पड़ा। बाद में पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध शराब पकड़ने गई थी टीम जेतपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार के अनुसार आबकारी निरीक्षक संजय अखावत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि मांडावास गांव में गणपतलाल पुत्र लाखाराम द्वारा होली के मौके पर अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे चार सदस्यीय आबकारी टीम मौके पर पहुंची। वहां एक बाड़े में शराब के पव्वों से भरा कट्टा मिला। पूछताछ करने पर गणपतलाल भागने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया। परिजनों ने किया हमला, पत्थरबाजी आरोपी के चिल्लाने पर उसके परिजन लाठी-सरिए लेकर मौके पर पहुंचे और आबकारी टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी कर उन्हें वहां से भगाने का प्रयास किया। हमले में आबकारी निरीक्षक संजय अखावत के हाथ में चोट आई, जिससे हल्का फ्रैक्चर बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान आरोपी भी घायल हो गया। बताया गया कि गाड़ी में बिठाते समय फाटक से टकराने पर उसके सिर में चोट लगी। बोलेरो को समझ लिया आबकारी की गाड़ी हमलावरों ने पास में खड़ी एक अन्य बोलेरो गाड़ी को आबकारी टीम की गाड़ी समझकर उसमें भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ। पुलिस की मदद से गिरफ्तारी सूचना मिलने पर जेतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गणपतलाल को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ पहले से जेतपुर थाने और आबकारी थाने में अवैध शराब बेचने के 8-9 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से शराब के पव्वों से भरा एक कट्टा भी जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *