पाली में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” प्रतियोगिता आयोजित:असम की संस्कृति, परम्परा के बारे में बताया, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे स्टूडेंट

पाली शकर बालिया स्कूल में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
गतिविधि प्रभारी व्याख्याता गौतमचंद मेवाड़ा ने बताया कि एक भारत -श्रेष्ठ भारत गतिविधि अनुसार असम संस्कृति, परंपरा विषय पर चार्ट, निबंध एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य सुनिल कुमार ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का महत्त्व समझाया, विजेताओं को पुरस्कार दिए।
पीएमश्री प्रभारी भरत रामावत ने पीएमश्री योजना के बारे में बताया। व्याख्याता प्रतिमा सिन्हा, अंकिता गौतम, सीमा, प्रतिभा पांडे, धनराज डाबी और किरण जांगिड़ के सहयोग से सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
बांगड़ कॉलेज में दी सुरक्षित बैंकिंग के बारे में जानकारी
इसी तरह भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 09 फरवरी से 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य विषय सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम है। इसके तहत मंगलवार को शहर के बांगड़ कॉलेज में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक वीरेन्द्र चारण ने CKYC, RE-KYC, KYC, तथा म्यूल अकाउंट, नाबार्ड के विपिन चुघ ने PMSBY, PMJJBY एवं APY के बारे में जानकारी दी l जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक की ओर से वित्तीय साक्षरता सप्ताह के सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी l
इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक से वीरेन्द्र चारण, नाबार्ड से विपिन चुघ, बांगड़ कॉलेज से प्राचार्य महेंद्र कुमार राजपुरोहित, आरसेटि से दीपक गहलोत, भारतीय स्टेट बैंक से प्रदीप कुमार नोटिया तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कैलाश नारायण मीणा उपस्थित रहेl

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *