पाली में कांच टूटकर मजदूर पर गिरा:चेहरे-हाथ पर आई कई चोटे, उपचार जारी

पाली में कांच फैक्ट्री में काम के दौरान हादसा होना सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के खेतावास स्थित एक कांच फैक्ट्री में मंगलवार को काम करते समय 22 वर्षीय मजदूर पर कांच टूटकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कांच के टुकड़े उसके चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में जा घुसे, जिससे कई जगह गहरे घाव हो गए और खून बहने लगा। जानकारी के अनुसार घायल मजदूर की पहचान अलीगढ़ निवासी राजू पुत्र नरेश के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री में काम कर रहा था, तभी अचानक कांच टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर तत्काल उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *