पाली में गमछा थ्रेसिंग मशीन में फंसा, युवक की मौत:गले में लगा फंदा, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव में सोमवार शाम चने की फसल की थ्रेसिंग करते समय 24 साल के रमेश पुत्र जोगाराम की मौत हो गई। गले और मुंह पर बंधा गमछा थ्रेसिंग मशीन में फंस गया और फंदा लगने से उसकी जान चली गई। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद परिजन उसे बांगड़ हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। थ्रेसिंग के दौरान हुआ हादसा सोमवार शाम रमेश खेत में चने की फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। वह चने का पुला थ्रेसर में झोंक रहा था। उसी दौरान उसके गले में बंधा गमछा मशीन में फंस गया। गमछा फंसते ही वह तेज झटके से सीने के बल थ्रेसर से टकराया। गमछे के कारण गले में फंदा लग गया और मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। पिता और भाई ने बंद की मशीन मृतक के पिता जोगाराम ने बताया कि वे पास में खेत में ट्रेक्टर चला रहे थे। भूसी से बचने के लिए रमेश ने गले और मुंह पर गमछा बांध रखा था। हादसे की जानकारी मिलते ही वे बड़े बेटे भूराराम के साथ दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत थ्रेसर मशीन बंद की। इसके बाद रमेश को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो महीने पहले हुई थी शादी रमेश की उम्र महज 24 साल थी। दो महीने पहले ही उसकी शादी कोट गांव में हुई थी। हादसे की खबर सुनते ही उसकी पत्नी बेसुध हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *