पाली में गर्म दूध गिरने से झुलसी मासूम:मिठाई की शॉप में खेलते समय हुआ हादसा

पाली में एक 9 साल की लड़की मिठाई की शॉप में खेलते समय गर्म हो रहा दूध गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है। दरअसल पाली जिले के बाली उपखंड के कोट बालियान गांव में रविवार रात को 9 साल की कीर्ति पुत्री सुरेश कुमार मिठाई की शॉप में खेल रही थी और उसके परिजन काम कर रहे थे। शॉप में गैस पर एक बर्तन में दूध गर्म हो रहा था। खेलते खेलते मासूम दूध के बर्तन पर गिर गई। जिससे उस पर गर्म दूध गिर गया। हादसे में मासूम बुरी तरह झुलस गई जिसे परिजन उपचार के लिए बाली हॉस्पिटल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया। देर रात को मासूम को पाली लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची की हालत देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *