पाली में गोस्वामी समाज की ओर से अपने आराध्य दत्तात्रेय महाराज की जंयती उत्साह उमंग के साथ मनाई गई। इसको लेकर शहर में गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। उसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भामाशाह और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
दत्तात्रेय जयंती के तहत रविवार को शहर के मणि नगर स्थित गोस्वामी समाज संस्था भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल युवा पूरे रास्ते डांस करते हुए चल रहे थे। वही महिलाएं मंगलगीत गाते हुए तो पुरुष संत दत्तात्रेय के जैकारे लगाते हुए माहौल को धर्ममय करते हुए चल रहे थे। शहर के भांगेसर रोड, भालेलाव रोड होते हुए वापस शोभायात्रा मणि नगर स्थित समाज भवन पहुंच सम्पन्न हुई। जहां प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के प्रतिभावान स्टूडेंट और भामाशाहों को सम्मानित किया गया। उसके बाद प्रसादी का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान गोस्वामी समाज मणि नगर संस्था अध्यक्ष भंवर भारती, ललित पुरी, सभा सामिति प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल भारती, शिव पुरी, आनन्द गिरी, भगवान गिरी, जगदीश पुरी, कांता पुरी, पुरूषोतम पुरी, विमल पुरी, राज भारती, राजेश पुरी, लक्ष्मण पुरी, पार्षद हीरा-मुकेश गोस्वामी, अरविन्द भारती, महावीर गोस्वामी, दशरथ भारती, नरेंद्र भारती, ओम भारती, सोहन गिरी, ओम गिरी, मांगूगिरी सहित बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के लोग मौजूद रहे।


