पाली में चार नकाबपोश मंदिर में घुसे:माता की प्रतिमा पर नहीं थे गहने, कुछ हाथ नहीं लगा तो कैमरा तोड़ हुए फरार

पाली में चार नकाबपोश युवक रूमाल से चेहरा ढककर एक मंदिर में घुसे। कुछ हाथ नहीं लगा तो सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। यह सारी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
घटना पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव में 18 फरवरी की रात को हुई। श्रीयादे मंदिर में लगे CCTV कैमरे में चार नकाबपोश युवक मंदिर में दीवार कूदकर अंदर आते नजर आ रहे है। काफी देर तक वे मंदिर में इधर-उधर घूमे। यहां माता की प्रतिमा पर गहने पहनाएं हुए नहीं थे। ऐसे में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। जाते-जाते वे छत पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर 19 फरवरी को चंडावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया और CCTV फुटेज की मदद से युवकों की तलाश में जुटी है।
CCTV फुटेज से कर रहे तलाश
मामले में चंडावल थाने के SHO अमराराम मीणा ने बताया कि मंदिर में किसी तरह की चोरी नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर गए थे। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे युवकों की तलाश कर रहे है। घटना को लेकर अभी तक किसी तरह की लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *