पाली में डांग से परेशान लोगों को निगम में धरना:बोले- सड़कों पर घूम रहे डॉग्स को नहीं पकड़ रही निगम, 30 लोगों को काटा

गली में घूमने वाले वाले डॉग्स से परेशान पाली शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोग मंगलवार को निगम आयुक्त के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने गली में घूम रहे डॉग्स को पकड़ने की मांग रखी। बोले कि पिछले तीन महीने में करीब 30 लोगों को डॉग्स काट चुके है लेकिन शिकायत के बाद भी निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रही। निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद वे धरने से उठे। वे यहां करीब डेढ़ घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

पूर्व पार्षद विकास बुबकिया ने बताया कि पाली शहर के देरासर गली, गुजराती कटला, डेंडों का बास, बागड़ मोहल्ला, सेमेगियों की पाटी, गोल निंबड़ा, राणा प्रताप चौक, पुरानी सब्जी मंडी, दोपोलिया बास, खौड का बास, बालियों का बास, गुलजार चौक, ओझाजी का बास, गजानंद मार्ग, गुलजार चौक एरिया में आवारा डॉग्स काफी संख्या में है। आए दिन ये किसी न किसी व्यक्ति को काट लेते है। पैदल और साईकिल लेकर जाने वाले स्टूडेंट डर के बारे गली बदल-बदल कर जाते है। समस्या को लेकर पहले भी कई बार निगम आयुक्त नवीन भारद्वार को कहा लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। यहां आयुक्त कक्ष के बाहर धरना दिया। बाद में मौके पर पहुंचे आयुक्त नवीन भारद्वाज ने आश्वासन दिया कि जल्द ही डॉग्स को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद धरने से उठे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *