पाली में शनिवार को 25 साल के युवक ने थाने के सामने एसिड पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस देर शाम युवक को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।
घटना पाली जिले के सुमेरपुर सदर थाने की है। थाने में एक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस शनिवार को युवती और उसे ले जाने वाले सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र निवासी 25 साल के किशोर पुत्र गजाराम को पकड़कर थाने लाई। जहां दोनों के परिजन भी मौजूद रहे। युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई। ऐसे में पुलिस ने उसे उसके परिजनों के साथ भेज दिया।
थाने के सामने पीया ज्वलनशील पदार्थ
युवती को उसके परिजनों के साथ भेजे जाने से युवक खफा हो गया। और थाने के बाहर जाकर बोतल में एसिड जैसा ज्वनशील पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर पुलिस बाहर गए और उसे तुरंत इलाज के लिए सुमेरपुर हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे पाली रेफर किया गया। पाली में प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
युवक एसिड कहा से लाया जांच की जा रही
मामले में एएसपी जयसिंह तंवर ने बताया कि युवती की गुमशुदगी सदर थाने में दर्ज थी। ऐसे में पुलिस युवती और युवक को थाने लाई। युवती की इच्छा पर उसके परिजनों के साथ उसे भेजा। इससे खफा होकर युवक ने थाने के बाहर एसिड जैसा ज्वनशील पदार्थ पी लिया। उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। युवक एसिड की बोतल कहां से लेकर आया इसको लेकर जांच की जा रही है।


