पाली में दो मकानों में चोरी:13 लाख के गहने चोरी कर ले गए चोर

पाली में दो मकानों के ताले तोड़कर चोर करीब 13 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 8 हजार रुपए चोरी कर ले गए। खाली बक्सा घर के निकट खेत में मिला। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर जांच शुरू की।
सदर थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सोबनिया गांव निवासी 40 वर्षीय लुणाराम पुत्र डगलाराम देवासी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह ड्यूटी पर जाडन हॉस्पिटल गया था। पत्नी और बेटियां घर पर ही थे। सुबह करीब चार बजे सूचना मिली की घर में चोरी हो गई है। चोर 8 फरवरी की देर रात को घर से बक्सा चोरी कर ले गए। घर में सो रहे लागों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
खेत में मिला खाली बक्सा
रिपोर्ट में बताया कि खाली बक्सा खेत में मिला। चोर बक्से में करीब 6 तोला सोने ओर 3 किलो चांदी के गहनों के साथ बक्से में रखे आठ हजार रुपए चोरी कर ले गए। इसी तरह पड़ोस में सीता देवी पुत्री माणकराम देवासी के घर से भी अलमारी तोड़कर सोने की 2 तोला गहने, एक चांदी का कंदोरा, 10 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। इसी तरह भीक सिंह पुत्र विजय सिंह चंपावत के घर भी घुसे लेकिन वहां से उनके हाथ कुछ लगा नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *