पाली में नकाबपोश युवकों ने तोड़े चायवाले के हाथ-पैर:दो बाइक पर आए बादमाशों ने रोककर सरियों से पीटा, बोले- पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे

अपनी चाय की थड़ी बंद कर बाइक से घर लौट रहे एक चाय वाले को सूनसान सड़क पर बाइक पर आए चार-पांच बदमाशों ने घेरा और ताबड़तोड़ सरियों से हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। जाते-जाते नकाबपोश बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। घायल चाय वाला फिलहाल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती है और पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है। कोतवाल किशोरसिंह ने बताया किगुंदोज हाल पाली के केशव नगर निवासी 38 साल के प्रभूराम पुत्र बहादूरराम देवासी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह श्रद्धा हॉस्पिटल के पास चाय की केबिन चलाता है। 12 दिसम्बर की रात करीब 10 बजे दुकान से घर बाइक लेकर रवाना हुए। शहर के केशव नगर सेंचुरियन गार्डन वाली गली में घुसा ही था कि सूनसान सड़क देख दो बाइक पर आए चार-पांच बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे-पीछे बाइक लगाकर उसे रोका। वह कुछ बोलता इससे पहले उन नकाबपोश युवकों ने उस पर सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ-पैर फेक्चर हो गए और कमर में भी गंभीर चोट लगी। घायल ने रिपोर्ट में बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानता। उन्होंने मुंह पर माक्स लगा रखे थे। ऐसे में पहचान भी नहीं पाया कि वे कौन थे। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *