पाली में नदी में डूबने से बच्चे की मौत:नदी से पतंग निकालते समय हुआ हादसा, दोस्तों के साथ किनारे पर उड़ा रहा था पतंग

पाली के सोजत में नदी में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक घनश्याम लीलड़ी नदी में गिरी पतंग को निकालने गया था। हादसा पाली के सोजत के पास स्थित खोखरा गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुआ। ग्रामीण बच्चे को नदी से निकालकर सोजत अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों की छुट्टियां होने के कारण बच्चे सुबह से ही नदी किनारे पतंग उड़ा रहे थे। नदी में डूबने से जिस बच्चे की मौत हुई, उसका घर हादसा स्थल से 1 किलोमीटर दूर है। सर्दियों की छुट्टियों में पतंग उड़ा रहे थे बच्चे चंडावल पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी मलाराम चौधरी ने बताया- खोखरा गांव में सर्दियों की छुट्टियां होने पर तीन-चार बच्चे लीलड़ी नदी के किनारे पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले घनश्याम (11) पुत्र राजेंद्र की पतंग नदी में गिर गई। घनश्याम पतंग को निकालने के लिए नदी में उतर गया। इस दौरान वह नदी में बने गड्ढे में चला गया और डूब गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला और सोजत अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई छठी कक्षा में पढ़ता था घनश्याम प्रत्यक्षदर्शी भाजपा नेता गोपाल सिंह खोखरा ने बताया-कुछ बच्चे गांव की नदी के किनारे पतंग उड़ा रहे थे। ये सुबह से ही नदी किनारे पतंग उड़ा रहे थे। शाम 4 बजे बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई तो लोग मौके पर दौड़े। वहां बच्चों ने बताया कि घनश्याम पानी में डूब गया है। कुछ ग्रामीण नदी में उतरे और बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को निकालने के दौरान वह जीवित था। उसे सोजत अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घनश्याम छठी कक्षा में गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। घनश्याम के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *