पाली में नशे में दोस्त पर चलाई गोली:गलत व्यवहार पर टोका तो गुस्से में पिस्टल से किया फायर, घायल जोधपुर रेफर

पाली शहर में बुधवार देर रात 2 दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग का मामला सामने आया। नशे की हालत में एक युवक ने अपने दोस्त पर पिस्टल से गोली चला दी, जो उसके घुटने के नीचे जा लगी। घायल को पहले पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। रोहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कहासुनी के दौरान पिस्टल से फायर किया
रोहट थानाप्रभारी पदमपाल सिंह ने बताया कि बागड़िया गांव निवासी 38 साल के सांगसिंह उर्फ श्यामसिंह पुत्र इंद्रसिंह ने जोधपुर हॉस्पिटल में पर्चा बयान दिया है। बयान में उसने बताया कि बुधवार देर रात पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप सर्किल राजनगर निवासी कुलदीप सिंह के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। सांगसिंह के अनुसार उस समय कुलदीप सिंह नशे में था और गलत व्यवहार कर रहा था। जब उसे इस बात पर टोका गया तो उसने अचानक पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। घुटने के नीचे लगी गोली, जोधपुर रेफर
फायर की गई गोली सांगसिंह के घुटने के नीचे जा लगी। घटना के बाद घायल को देर रात पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल जोधपुर में उसका इलाज जारी है। आरोपी की तलाश में पुलिस
रोहट थानाप्रभारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी कुलदीप सिंह की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *