पाली में बुधवार को नगर निगम की टीम ने पूनायता औद्योगिक क्षेत्र के सोनिया नगर में बने एक मकान को क्रेन की सहायता से ध्वस्त करने का काम किया। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
कार्रवाई को लेकर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने कहा कि मकान मालिक को पूर्व में नोटिस दिए। मकान निर्माण के दस्तावेज मांगें लेकिन उपलब्ध नहीं करवाए गए। इसलिए बुधवार को निगम के डीएसओ प्रभारी बादलसिंह मेड़तिया के नेतृत्व में टीम ने मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
यह भी पढ़े – मकान से बांडी नदी तक मिली 100 फीट की पाइप-लाइन:JCB से हटाया, मकान सीज;
टीम को रंगीन पानी छोड़े जाने का शक आदर्श नगर में तोड़े अवैध होदे, कपड़े के थान किए जब्त
इसी तरह मंगलवार रात को मुखबिर की सूचना पर निगम की टीम ने शहर के आदर्श नगर में एक मकान के परिसर में अवैध रूप से होदे बनाकर उनमें अवैध रूप से कपड़े के थाने धोने और उनका रंगीन पानी निगम की नालियों में बहाने का मामला पकड़ा। मौके से होद तोड़े गए इसके साथ ही दो ट्रेक्टर ट्रॉली में होदे में धोने के लिए रखे कपड़े के थान भी जब्त किए गए। रूणेचा कॉलोनी में मकान किया सीज
इसी तरह टीम ने शहर के रूणेचा कॉलोनी में अवैध रूप से मकान में होदे बनाकर कपड़े थान धोने का मामला सामने आने पर मकान को सीज करने की कार्रवाई की है। निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज आदर्श नगर में अवैध रूप से कपड़े के थान धोने वाले के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


