पाली में पत्थर मारकर फोड़ा युवक का सिर:बोले- तेरे रिश्तेदार को कहना रुपए देवे, नहीं तो अगली बार उस पर करेंगे हमला

पाली में बुधवार को एक युवक को रोककर उस पर दो युवकों ने पत्थरों से हमला कर सिर फोड़ दिया। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और 8 टांके लगाकर घाव को दुरुस्त किया।
दरअसल पाली इंद्रा नगर (जाडन) में रहने वाला 36 साल का पीराराम पुत्र रामलाल जवड़िया माइंस पर मजदूरी का काम करता है। बुधवार को वह दूध लेने के लिए पूनायता रीको एरिया आया हुआ था। इस दौरान दो युवकों ने उसे घेर लिया और बोले कि तेरा रिश्तेदार रुपए नहीं दे रहा उसे समझाओ। युवक ने बोलना चाहा तो उस पर पत्थरों से हमला कर सिर फोड़कर फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और कान के पास पत्थर लगने से हुए घाव को ठीक करने के लिए आठ टांके लगाए।
रिश्तदेार से झगड़ा था, मेरा सिर फोड़ दिया
घायल पीराराम ने कहा कि उस पर हमला करने वाला एक युवक वह जिस माइंस पर काम करता है। उसके पास ही दूसरी माइंस पर काम करने वाला है। उसके रिश्तेदार से उसका लेन-देन का विवाद चल रहा है। आज उसे अकेला देखा तो उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान लेकर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *