पाली में पुलिस रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026:पहले दिन जोधपुर आरपीटीसी-पीटीएस के पुलिसकर्मियों का रहा दबदबा

पाली पुलिस लाइन मैदान में गुरुवार को 44वीं अंतर जिला (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मी खेल मैदान में दमखम दिखाते नजर आए। पहले दिन जोधपुर आरपीटीसी-पीटीएस के पुलिसकर्मियों का रहा दबदबा का सभी खेलों में दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उप महानिरीक्षक पुलिस पाली आदर्श सिधु ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर वॉलीबॉल मैच की शुरुआत करवाई और खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीकर की प्रियंका ने 15.65 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। महिला अनुसंधान सैल के प्रभारी ASP नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 टीमों के करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता में मंच संचालन प्रेरणा व्यास ने किया। 15.65 सैकेंड में की 100 मीटर दौड़ पूरी
पुलिस लाइन मैदान में सुबह महिला पुलिसकर्मियों की 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई। जिसमें सीकर जिले की प्रियंका ने 15.65 सैकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर प्रथम आई। उसने बताया कि वह वर्तमान में जोधपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रही है। जहां पिछले 15 दिनों से गेम की तैयारी में जुटी थी। उसने बताया कि रोजाना सुबह 2 और शाम को 2 KM दौड़कर तैयारी कर रही थी। 10 टीम, 400 खिलाड़ी लेंगे भाग
महिला अनुसंधान सैल के प्रभारी ASP नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जोधपुर संभाग की जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर आयुक्तालय, जीआरपी जोधपुर, राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की टीम सहित कूल 10 टीमों के करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। यह प्रतियोगिताएं हो रही पुरुष वर्ग के लिए कबड्‌डी, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, राइफल शुटिंग, वूशू, बॉडी बिल्डिंग, वॉलीबाल, हैंडबॉल, कुश्ती, ताईक्वांडो प्रतियोगिता हो रही है। इसी तरह महिला वर्ग के लिए वूसू, कबड्‌, बॉस्केटबॉल, एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, ताईक्वांडो प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही राइफल, रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग, विभिन्न श्रेणी में दौड़ प्रतियोगिता हो रही है। पुलिस के परिवार के लिए भी हो रही प्रतियोगिता
इस दौरान पुलिसकर्मियों के परिवार के लिए मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, मांडना प्रतियोगिता होगी। साथ ही जलेबी दौड़, बोरी रेस जैसी कई प्रतियोगिता हो रही है। जिसमें पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग हिस्सा ले रहे है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान एएसपी जयसिंह तंवर, एएसपी महिला अनुसंधान सैल नरेन्द्रसिंह देवड़ा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन परिसर मेले जैसा नजर आया। पहले दिन खेल गए मैचों के परिणाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *