पाली में पूर्व मंत्री पायलट की जयंती मनाई:तस्वीर पर श्रद्धासुमन किए अर्पित, उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

पाली कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान राजेश पायलट अमर रहे जैसे नारे लगाए। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कुलदीप, प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अंचल सिंह राजपुरोहित, महबूब टी, जोगाराम सोलंकी, जीवराज चौहान, गोवर्धन देवासी, रतन चंदेल, डॉ. रमेश चावला, भेराराम गुर्जर, दिनेश दवे, मांगूसिंह दूदावत, रफीक चौहान, अमीन अली रंगरेज, लाल मोहम्मद, अचलाराम मेघवाल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने दिल्ली वर्कशॉप में लिया हिस्सा
इधर पाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में मंगलवार को राजस्थान सहित आठ राज्यों के कांग्रेस नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को “संगठन सृजन अभियान” के तहत ट्रेनिंग सेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने पाली जिले का प्रतिनिधित्व किया। दिल्ली में आयोजित आज एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और ज़मीनी जुड़ाव को मज़बूत करने को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सेशन के जरिए जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *