पाली में बच्चों में कहासूनी पर 2परिवार भिड़े, 6 घायल:लाठी-सरियों से किया हमला, एक की हालत गंभीर, जोधपुर रेफर

पाली में बच्चों के बीच हुई कहासूनी ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवार आमने सामने आ गए और लाठी सरियों से हमला हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। गंभीर हालत में एक घायल को जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह मामला पाली शहर के जंगीवाड़ा इलाके में शुक्रवार शाम का है। लाठी-सरियों से हमला विवाद के दौरान दोनों तरफ से लाठी सरियों से हमला किया गया। इसमें जंगीवाड़ा निवासी इकलाब पुत्र गुलाब नबी, मोहम्मद शाबीर पुत्र गुलाम नबी और मुमताज पत्नी गुलाम नबी घायल हो गए। मारपीट में दूसरे पक्ष से महावीर नगर कच्ची बस्ती निवासी बाबू पुत्र जमाल खान, कादर पुत्र पीर मोहम्मद और लतिफ पुत्र पीर मोहम्मद घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
गंभीर घायल को जोधपुर किया रेफर घायलों में कादर की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे देर रात जोधपुर रेफर किया गया। बाकी घायलों का पाली में इलाज किया गया। बाइक को साइड देने की बात से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन में लाखोटिया क्षेत्र के पास दोनों परिवारों के लड़कों के बीच बाइक को साइड देने की बात पर कहासूनी हुई थी। इसी विवाद ने शाम तक उग्र रूप ले लिया और दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के आरोप, पुलिस जांच में जुटी घटना को लेकर एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट किए जाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *