पाली में एक 33 साल के ट्रेलर ड्राइवर की बीच रास्ते हाइवे पर तबीयत बिगड़ गई। ट्रेलर हाइवे पर उसने खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हॉस्पिटल ले गई। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। टीपी नगर थाने के ASI ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के 72 फीट बालाजी मंदिर के निकट हाइवे पर ओवरब्रिज पर ट्रेलर सड़क पर खड़ा करने की सूचना पर बुधवार रात करीब नौ बजे पर मौके पर पहुंचे। जहां ट्रेलर में उसका ड्राइवर अचेत हालत में मिला। उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गए जहां देर रात करीब 12 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक ड्राइवर की पहचान 34 साल के इलियास पुत्र टूट्टी खान निवासी मौती बास, पीपरोली अलवर रामगढ़ निवास के रूप में हुई। मोरबी से टाइल्स लेकर आसाम जा रहा था
जानकारी के अनुसार मृतक इलियास मोरबी गुजरात से टाइल्स भरकर आसाम जा रहा था। इस दौरान पाली में 72 फीट बालाजी मंदिर के निकट हाइवे पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उसे हाइवे पर ही ट्रेलर खड़ा कर दिया। जिससे की हॉस्पिटल ले जाने के लिए उसे मदद मिल सके। 3 बच्चों का पिता था मृतक
परिजनों ने बताया कि मृतक इलियास अलवर में किराए के मकान में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। मृतक के 13 साल की बेटी, 6 और 9 साल के दो बेटे है। उसकी अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


