पाली में मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ होली का त्यौहार मानते हुए शहरवासी नजर आए। खास कर बच्चे गली-मोहल्लों में होली खेलते नजर आए। कोई एक-दूजे को रंग-गुलाल लगा रहा था तो शहर नवलखा मंदिर वाले रोड पर चौराहे पर रंग से भरा कढ़ाव रखा गया। चंद्र ग्रहण के चलते आज अधिकतर समाजों में बच्चों की ढूंढ नहीं की गई। ऐसे में बुधवार को ढूंढोत्सव का आयोजन होगा। कई जगह बुधवार को भी होली मनाई जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाते नजर आए। बड़ी संख्या में भाजपाई उनके निवासी पहुंचे। जहां सभी एक-दूजे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते नजर आए। पाली शहर के जोधपुरिया बारी से प्यारा चौक होते हुए गांव शाही गैर बुधवार शाम को निकाली जाएगी। फोटो में देखे होली की मस्ती


