पाली में बेरोजगार के लिए खुशखबरी:सरकारी विभाग में 04 घंटे इन्टर्नशीप करने पर मिलेंगे 4 हजार रुपए

आपकी उम्र 30 साल से की है और ग्रेजुएट है। और अभी तक किसी तरह का जॉब नहीं मिला है तो यह खबर आपके लिए है। सरकार बेरोजगार युवाओं को संबल देने के लिए उन्हें सरकारी विभागों में चार घंटे इन्टर्नशीप पर रख रही है। उसके बदले उन्हें हर महीने 4 हजार रुपए का बेरोजगारी भत्ता भी मिलेगा।
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2021 में स्नातक स्तर के तकनीकी प्रमाण पत्र प्राप्त युवाओं को सरकारी विभागों में 04 घंटे इन्टर्नशीप करने के बाद बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना में स्नातक स्तर के तकनीकी प्रमाण पत्र प्राप्त युवाओं को सरकारी विभागों में 04 घंटे की इन्टर्नशीप करने के बाद हर महीने पुरुष आशार्थी को 04 हजार रुपए, महिला, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेण्डर को 4500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से 2 लाख युवाओं को इस योजना के तहत राज्य के मूल निवासी स्नातक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र प्राप्त युवाओं को बेरोजेगारी भत्ता दिया जा रहा है। योजना के तहत पात्रता के लिए पारिवारिक आय 2 लाख रुपए प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बेरोजगार आशार्थी को प्रतिदिन 04 घण्टे आवंटित राजकीय विभाग उपक्रमों में इन्टर्नशीप करना अनिवार्य है। एक परिवार में अधिकतम दो आशार्थियों को ही इस योजना के तहत लाभान्वित होने का प्रावधान है। आशार्थी आवेदन एवं इन्टर्नशीप करतें समय किसी प्रकार को स्वरोजगार या आगे नियमित अध्ययन नही करता हो।
बेरोजगार आशार्थियों को योजना के तहत अधिकतम दो वर्ष या पुरुष आशार्थी 30 वर्ष अथवा महिला, विशेष योग्यजन, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 35 वर्ष जो भी पहले हो तक बेरोजगारी भता दिया जाएगा। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक स्वयं की एसएसओं आईडी के माध्यम से ईईएमएस पोर्टल पर कर सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *