पाली में शनिवार को एक फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर का आधा शरीर मशीन में फंस गया। साथी मजदूरों ने तुरंत मशीन बंद की ओर उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में शनिवार को काम करते समय 19 साल का मजदूर हिमांशु पत्र रमेश कुमार का हाथ प्रिंटिंग मशीन में आ गया। उसने बचने की कोशिश की लेकिन उसका दूसरा हाथ और कंधे तक मशीन में फंस गए। उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर साथी मजदूरों ने मशीन बंद की। तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हादसे में मजदूर के सिर में भी गंभीर चोट लगी। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।


