पाली में मंगलवार को टेंट खोलते समय लोहे का पाइप श्रमिक के हाथ से छूटकर नीचे काम कर रही मनरेगा श्रमिक के सिर पर गिर गया। हादसे में महिला श्रमिक का सिर फट गया। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के नगर निगम परिसर में मंगलवार को पाली शहर के आनंद नगर निवासी 50 साल की मनरेगा श्रमिक राधादेवी पत्नी लाखुसिंह नगर निगम परिसर में पौधों को पानी दे रही थी। इस दौरान कुछ श्रमिक वहां लगा टेंट खोल रहे थे। अचानक लोहे का एक पाइप श्रमिक के हाथ से छूट कर नीचे काम कर रही राधादेवी के सिर पर जा गिरा। हादसे में महिला का सिर फट गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसके सिर पर तीन टांके लगाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर घायल मनरेगा श्रमिक के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।


