पाली में महिलाएं बेच रहीं बाजरे के बिस्किट:राजसखी मेले से मिल रही पहचान; सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए

पाली में जिला स्तरीय राजसखी सरल मेले का शनिवार शाम को उद्घाटन हुआ। मेले में आदिवासी क्षेत्र की महिलाएं शुद्ध शहद बेच रही है तो धोरों की नगरी से आने वाली महिलाएं बाजरे से बने प्रोडेक्ट बेच रही है। मेले में 62 स्टॉले लगी है। जहां प्रदेश भर से आई हुनरमंद महिलाएं अपने हाथों से बनाए प्रोडेक्ट बेच रही है। मेला सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। सांसद ने किया मेले का शुभारम्भ
जिला प्रशासन एवं राजीविका राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय राजसखी सरस मेला का शनिवार को रामलीला मैदान में सांसद पीपी चौधरी ने शुभारम्भ किया।
सांसद चौधरी ने कहा कि सरस मेला ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए एक सशक्त मंच है। जो उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, सीईओ मुकेश चौधरी, ऐसीईटो महेंद्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, देवीलाल मेघवाल सहित कई जने मौजूद रहे। सांसद ने स्टाॅल्स का किया अवलोकन
सांसद चौधरी ने इस दौरान स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की। मेले में हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, खाद्य उत्पाद एवं स्थानीय कला से संबंधित आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जो आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सेल्फी पॉइंट रहा आकर्षण का केंद्र
मेले में सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा जिसमे आमजन ने उत्साह से फ़ोटो खिंचवाई। इसमें मेडिकल सहायता व आयोजन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन विभागों के अधिकारी ,राजीविका के मैनेजर फाइनेंस कल्याण सिंह राजपुरोहित, जिला लेखाकार सवाई सिंह राजपुरोहित, रचना दास, जिला प्रबंधक, बजरंग लाल मीणा जिला प्रबंधक पवन धाकड़, परियोजना सहायक कृष्ण गोपाल तेजराज, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई राजीविका व आमजन मौजूद रहे। फोटो में देखें राजसखी सरस मेला…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *