पाली में माइंस में गिरकर श्रमिक घायल:सीढ़ियों से चढ़ते समय नीचे गिरा, सिर में लगी गंभीर चोट

पाली में गुरुवार को एक श्रमिक पत्थरों की माइंस में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के सलुम्बर क्षेत्र निवासी 22 साल का रूपाराम पाली शहर के निकट जवड़िया-गिरादड़ा के निकट स्थित माइंस में मजदूरी का काम करता है। हमेशा की तरह गुरुवार सुबह भी वह माइंस में काम कर रहा था। इस दौरान सीढ़ियों से होकर ऊपर चढ़ते समय बैलेंस बिगड़ने से सिर के बल करीब 12 फीट नीचे गिर गया। हादसे मे श्रमिक के सिर में गंभीर चोट आई। माइंस से निकालकर साथी मजदूर उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *