पाली में सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में मुस्लिम युवा फाउंडेशन पाली ने अपने पांचवें स्थापना दिवस पर स्वच्छता को लेकर एक अनुकरणीय पहल की। “स्वच्छ पाली, स्वस्थ पाली” कार्यक्रम के तहत आमजन को स्वच्छता और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया गया। सामाजिक संस्था मुस्लिम युवा फाउंडेशन पाली के पांचवें स्थापना दिवस पर मस्तान बाबा दरगाह के पास कार्यक्रम आयेाजित किया गया। जिसमें
नगर निगम पाली आयुक्त नवीन भारद्वाज ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। मुस्लिम युवा फाउंडेशन पाली के अध्यक्ष मेहराज अली चूड़ीगर ने कहा कि स्वच्छता व्यक्तिगत सेहत के साथ-साथ समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर सेवा भावना और सकारात्मक सोच विकसित करना फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। 200 कचरा पात्र बांटे
फाउंडेशन के प्रवक्ता सदाकत अंसारी ने बताया कि संस्था की ओर से शहर के मस्तान बाबा, सूरजपोल, मुस्लिम मुसाफिर क्षेत्र में दुकानों और ठेले वालों में 200 कचरा पात्र बांटे गए। ताकि वे अपना कचरा इसमें एकत्रित कर व्यवस्थित रूप से उसका निपटारा कर सके। इस अवसर पर , स्वास्थ्य अधिकारी कलीम अशरफ, मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई, कांग्रेस नेता हाजी मेहबूब टी, भाजपा नेता जहीर मकरानी, अजीज कोहिनूर, अब्दुल रज्जाक चढ़वा, ताराचंद चंदानी एवं अजीज फौजदार, फाउंडेशन के सत्तार पठान, जाकिर गौरी, फकीर मोहम्मद, सत्तार भाटी, अयूब सुलेमानी, रमजान सामरिया, सलीम हबीबी, मुकद्दर अली, खालिद कादरी, अबुबकर, परवेज अंसारी, मो. यासीन, गौश मोहम्मद, मोहसिन, इस्माइल गोरी, समीर गौरी, हसन भाटी, हाफिज तहसीन, गुड्डू रामपुर, जावेद जिलानी, रिजवान चढ़वा, हुसैन अजमेरी, सद्दाम सिलावट, साबिर भाटी, हाजी इरफान, मो. साजिद, हसन जेएम, मकबूल अहमद, साहिल नागौरी सहित कई जने मौजूद रहे।


